मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान
रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने नीम करौली बाबा के जीवन को मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
#HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #RaipurNews