कोरबा: कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में हुए शामिल, जिले के विकास का रखा रोड मैप
Korba, Korba | May 9, 2026 कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल हुए। प्रेस क्लब की परंपरा के तहत जिले के गणमान्य लोगों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें पहले भी कोरबा के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक शिरकत कर चुके हैं। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कलेक्टर दुदावत का जोरदार स्वागत किया।