आरोन: बरखेड़ा हाट पर तेज रफ्तार कार-बाइक टक्कर में गंभीर घायल आरोन के बाइक सवार की इंदौर में उपचार के दौरान मौत
गुना में आरोन थाना के गुना आरोन मार्ग बरखेड़ा हाट पर बीते रोज कार और बाइक के एक्सीडेंट में गंभीर घायल अमित दुबे निवासी आरोन की इंदौर में उपचार के दौरान 2 अक्टूबर शाम को मौत हो गई। 3 अक्टूबर को आरोन में उनका अंतिम संस्कार हुआ। बीते रोज वह गुना से आरोन घर बाइक से जा रहे थे। मृतक के भाई अजय दुबे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।