बड़गांव: तीज चौक में सब्जी विक्रेता पर हमले के पूरे मामले का SP ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पर किया खुलासा
उदयपुर के तीज का चौक में सब्जी विक्रेता सतवीर सिंह पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और कुछ ठेलों में आग लगा दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। एसपी योगेश गोयल ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में मामले का खुलासा किया।