शाजापुर: मां राजराजेश्वरी मंदिर पर हुई घट स्थापना, कलेक्टर-एसपी और विधायक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
शाजापुर के एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पर गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। मां राजराजेश्वरी का विशेष श्रृंगार किया गया। कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, विधायक अरुण भीमावद द्वारा मां का पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस बार नवरात्र में माता दुर्गा पालकी पर सवार होकर आई है।