शाजापुर: शांति वन में सर्वपितृ अमावस्या की रात पितरों की शांति के लिए किया गया सुंदरकांड का पाठ
बुधवार को सर्वपितृ अमावस्या पर जहां एक और सनातनी धर्म के लोगों ने विधि विधान से अपने पितरों को विदा किया वहीं देर रात शाजापुर के शांति वन में पितरों की आत्म शांति के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया ।जिसमें शहर के समाजसेवी और सर्व हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक रूप किशोर नवाब और पदाधिकारी तुलसीराम भावसार सहित अन्य सनातनी शामिल हुए ।