शाजापुर: शाजापुर में सर्वपितृ अमावस्या पर संजा पर्व का समापन, युवतियों ने किया संजा देवी का विधि-विधान से विसर्जन
श्राद्ध पक्ष के पूरे16दिनों तक कुंआरी कन्याएं और महिलाएं हर्षोल्लासपूर्ण से दीवारों पर बहुरंगी आकृति में संजा गढ़ती हैं। पूरे मालवा क्षेत्र के साथ शाजापुर में भी यह पर्व कुंवारी कन्याएं और महिलाएं धूमधाम और उत्साह से मानती हैं। बुधवार को सर्व पितृ अमावस्या पर शाम4बजे करीब उमिया कॉलोनी सहित अलग-अलग क्षेत्रो में संजा देवी का विधि विधान से विसर्जन किया।