शाजापुर: सर्वपितृ अमावस्या पर चिल्लर नदी पर लोगों ने दीपदान कर पितरों को किया विदा, सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
शाजापुर में भी बुधवार को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध पक्ष का समापन हो गया।चिल्लर नदी घाट पर शाम 5:00 बजे करीब बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विधि विधान से दीपदान कर 16 दिनों की होम। धूप ध्यान सामग्री नदी में विसर्जित कर पितरों को श्रद्धा पूर्वक विदा किया और घर में सुख समृद्धि प्रदान करने की कामना की।