शाजापुर: गायत्री शक्ति पीठ पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ सामुहिक शपथ ग्रहण, लोगों ने समाज से नशा भगाने का लिया संकल्प
मद्य निषेध सप्ताह 2024के अंतर्गत बुधवार प्रथम दिवस एवं महात्मा गाँधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान की सामुहिक शपथ ली गई।शपथ ग्रहण में122परिजनों ने भाग लिया और साथ ही वर्षभर नशे को समाज से भगाने के लिये कार्य करने का संकल्प लिया।