शाजापुर: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माँ राजराजेश्वरी मंदिर पर सुबह से उमड़ा भक्तों का सैलाब, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
शारदेय नवरात्रि की गुरुवार से शुरुआत हुई है और शाजापुर के प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर में भी सुबह 7 बजे करीब से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई, इस अवसर पर देवी मां का विशेष श्रृंगार किया गया और नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमें बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं के साथ गणमानी नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।