नौहट्टा: नौहट्टा थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से युवती का अपहरण, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
नौहट्टा थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से युवती का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार। नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 अप्रैल को एक युवक द्वारा युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए एक युवक को नामजद आरोपी बनाया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया।