हरिद्वार: भारी बारिश के चलते भगत सिंह चौक के पास हुआ जलभराव, फंसे कई वाहन
हरिद्वार में हुई भारी बारिश ने प्रशासन के दावों पोल खोल कर रख दी। आज भगत सिंह चौक पर बारिश से भयंकर जल भराव हो गया। इस जल भराव से आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। पानी में कई वाहन फंसे नजर आए। आपको बता दे कि पिछले 10 सालों से यह समस्या बनी हुई है और इस समस्या के निजात के लिए बनाई गई 15 करोड़ की योजना केवल फाइलों में ही अटकी हुई है।