हरिद्वार: सोमवार के दिन से शुरू हुई सावन के महीने की शुरुआत, कनखल स्थित दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
आज सोमवार के दिन से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सवेरे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव कनखल में ही निवास करते हैं और यहीं रहकर सृष्टि का संचालन करते है। यही कारण है कि सावन के महीने में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दूर दराज के भक्तो की भारी भीड़ जमा रहती है।