आरक्षण सुधार आंदोलन को लेकर लखनऊ में बड़ी पहल, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने छात्रों से की मुलाकात
लखनऊ में आरक्षण सुधार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे श्री हर्ष दुबे जी और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं चिंताओं को गंभीरता से सुना।
मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छात्रों को आश्वस्त किया कि आगामी दो दिनों में उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। साथ ही संबंधित केंद्रीय मंत्री जी से छात्रों की मुलाकात भी सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया।
छात्रों की मांगों को लेकर हुई इस मुलाकात के बाद अब आगामी दो दिनों में होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें रहेंगी।
RT News Hindi | लखनऊ
#आरक्षणसुधार #आरक्षण #छात्रआंदोलन #ब्रजेशपाठक #HarshDubey #Lucknow #UPNews #BJP #BJPUttarPradesh #RTNewsHindi