घोसी: डॉड़ी के समीप अनियंत्रित टेम्पो की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ghosi, Mau | Apr 19, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डॉड़ी के समीप अनियंत्रित टेंपो के धक्के से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार की अल सुबह शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना से गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतक रोशन पुत्र लालजी चौहान ग्राम पंचायत भीरा का निवासी था।