घोसी: घोसी में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा अनुज्ञापियो की हुई बैठक,दुकान संचालन के लिये दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Ghosi, Mau | Apr 19, 2024 घोसी तहसील स्थित सरकारी आबकारी गोदाम पर शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम व घोसी आबकारी निरीक्षक मोहम्मद अदनान की उपस्थिति में घोसी एवं मधुबन के मदिरा अनुज्ञापियो के संग एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी मो असलम ने आये समस्त मदिरा अनुज्ञापियो को मदिरा की दुकानों के नियमानुसार संचालन के महत्वपूर्ण निर्देश दिये।