घाटोल: ठीकरिया चंद्रावत में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से छूरी लहराने पर घाटोल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
घाटोल थाना क्षेत्र के ठीकरिया चंद्रावत गांव मे एक युवक द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से छूरी लहराने पर घाटोल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई की हे। गुरुवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध रूप से छूरी लहराकर लोगों में भय व्याप्त करने पर अनिल पिता वासुदेव राठौड़ के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की हे।