कोरांव: कोरांव में आपूर्ति के बावजूद गैस की किल्लत, धूप में खड़े उपभोक्ताओं को डीएससी नंबर आने के बाद भी नहीं मिल रही गैस
कोरांव में लगातार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के बावजूद किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ता धूप में खड़े होकर सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में लग रहे हैं। सोमवार सुबह तहसील मुख्यालय कोरांव के पास स्थित दिशा भारत गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडर के लिए जमा हुए। कई उपभोक्ताओं ने डीएससी नंबर आने के बाद भी सिलेंडर न मिलने का आरोप लगाया।