सहाड़ा: वाल्मीकि समाज ने वेतन बढ़ोतरी के संबंध में सहाडा विधायक को दिया ज्ञापन
रायपुर वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के संबंध में रविवार को सहाडा विधानसभा क्षेत्र बीजेपी विधायक लादू लाल पीतलिया के निवास स्थान नाथडियास जाकर ज्ञापन दिया गया और बताया गया कि ग्राम पंचायत रायपुर में सफाई कर्मचारियों को बहुत ही कम मजदूरी दी जाती है जिसके कारण हमारे घर खर्च नहीं चल पाता है बाल बच्चों का पालन पोषण नहीं हो पाता है|