बीरपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानंदपुर में ‘सखी हेल्प डेस्क’ लगाकर किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई
वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानंदपुर में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा के तहत किशोरियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ‘सखी हेल्प डेस्क’ लगाकर छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।