सुजानगढ़: सुजानगढ़ में जलभराव समस्या को लेकर नगर परिषद में प्रदर्शन, स्थाई समाधान की मांग
सुजानगढ़। बारिश में शहर में होने वाले जलभराव को लेकर सोमवार को नगर परिषद में कई संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यवाहक आयुक्त नहीं होने से नाराज लोग एईएन चारवी केबिन पहुंचे और विरोध जताया।