सरीला: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेतन न मिलने पर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
सरीला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में आज गुरुवार को काली पट्टी बांधकर हड़ताल की। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और शासन-प्रशासन से जल्द वेतन जारी करने की मांग की।