रीठी: बड़गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
Rithi, Katni | Aug 16, 2026 बड़गांव निवासी 30 वर्षीय छोटी बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि मृतिका को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पेट में दर्द होने के कारण महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।