भोगांव: थाना बेवर के गांव तेजगंज निवासी ट्रैक्टर चालक युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक युवक की हुई मौत
गांव तेजगंज निवासी अरविंद पुत्र राजेन्द्र सिंह ने थाने में मुकद्दमा दर्ज कराते हुये बताया कि मेरा 26 वर्षीय पुत्र रामलखन ट्रैक्टर लेकर थाना कुरावली के गांव चंदाई गया था।बुधवार की सुबह 3 बजे चंदाई से अपने गाँव तेजगंज लौट रहा था।जैसे ही महादेवा स्थित यादव टायर की दुकान के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेजरफ्तार रोडबेज बस ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई।