टीकमगढ़: सागर बायपास पर कार बस की भिड़ंत मामले में तीसरे घायल की मौत
सागर बायपास रोड पर ओरछा कंपनी की यात्री बस और कार के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने उपचार के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया।बुधवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।