Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image

सुधीर शर्मा भाजपा विधायक की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बड़सर ब्लॉक कांग्रेस ने थाने में दी शिकायत : सुभाष ढटवालिया बड़सर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुभाष ढटवालिया ने कहा कि हाल ही में सुधीर शर्मा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के प्रति की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। इस मामले को लेकर आज बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थाना बड़सर पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा गया तथा पुलिस प्रशासन से सुधीर शर्मा के विरुद्ध नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। ढटवालिया ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति के प्रति अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं और उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। इसके उपरांत ढटवालिया ने बड़सर में आयोजित होने जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा सहित समारोह स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तदोपरांत मैहरे स्थित अपने कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई तथा समारोह को सफल एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बड़सर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, कमल पठानिया, नरेश लखनपाल, राजेश बनयाल, पवन शर्मा, विशाल राणा केवल कृष्ण शर्मा, शमशेर चन्द शर्मा, मनजीत ठाकुर हैप्पी, रजनीश पठानिया एवम् किशोरी कलसी साथ रहे।

Hamirpur, Hamirpur | Aug 7, 2026

MORE NEWS