सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए बलियरी से 03 ट्रैक्टर को जप्त कर की कार्रवाई
बैढ़न पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार को कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी को सूचना प्राप्त हुई की रेण नदी बलियरी से अबैध रेत ट्रेक्टर मे लोड कर बिक्री करने हेतु बैढ़न तरफ ले जा रहा है।सूचना पर तत्काल कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर बलियरी तरफ रवाना किया गया।बलियरी के अलग-अलग स्थानों से तीन ट्रैक्टरो को मौके पर समक्ष गवाहों की उपस्थित मे कार्यवाही कर तीनो ट्रैक्टरो को अबैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर थाना वैढ़न में अपराध पंजीबद कर विवेचना मे लिया गया।