सिंगरौली: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट बैठक में कहा- प्रधानमंत्री जन योजना के पात्र परिवारों की जानकारी जनमन एप में शत प्रतिशत करें अपलोड
कलेक्टर अरुण परमार के द्वारा कलेक्ट्रेट में समय सीमा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गये कि ऐसे परिवार जिनका अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। दोबारा सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला सहित सभी विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।