सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता मेंजिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक का हुआ आयोजन, बैठक में 5 से 40 प्रतिशत तक मूल्य बड़ाने का प्रस्ताव समिति के समंक्ष किया गया प्रस्तुत
कलेक्टर अरूण परमार के अध्यक्षता एवं वनमण्डल अधिकारी अखिल बंसल के उपस्थिति में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यो का स्वागत करते हुये जिला पंजीयक अमित सिंह बघेल ने समिति के समंक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुये अवगत कराया कि सम्पदा साफ्टवेयर द्वारा एआई मॉडल से प्रदाय जानकारी के तहत जिले की 500 से अधिक लोकेशन में सामान्य बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर आंतरण होने के कारण वृद्धि प्रस्तावित की गई है।