सूरजगढ़: जकड़पुरा के पास पुलिस ने 45 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में जकरपुरा तीन मोहनी के समीप ग्रामीण सड़क से 45 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. तस्कर की पहचान सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर मोहल्ला के रहने वाले योगेंद्र पंडित के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई.