गुरूर: बालोद जिले के मां सियादेवी मंदिर नारागांव (गुरुर) वॉटरफॉल पूरे शबाब पर, दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं
Gurur, Balod | Jul 30, 2026 गुरुर ब्लॉक के ग्राम नारागांव में स्थित मां सियादेवी मंदिर इन दिनो मे हरे भरे जंगलो, पहाड़ियो और बहते हुए वाल्मीकि झरने के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्राकृतिक नजारे का लुत्फ उठाने और माता सियादेवी के दर्शन के लिए लगातार सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। यहाँ स्थित 35 फीट ऊंचा सियादेवी वॉटरफॉल वर्तमान मे अपने पूरे शबाब पर है।