परिहार: परिहार में 11,315 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणन लंबित, शिविर का आयोजन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत परिहार प्रखंड में 11,315 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक लंबित है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने 30 मई तक विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। डीएम रिची पांडेय ने सभी बीडीओ व संबंधित अधिकारियों को प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पेंशनधारियों को शिविर तक लाने को कहा है। बायोमेट्रिक नहीं होने की स्थिति में भौतिक सत्यापन के