भादरा: विधायक की अध्यक्षता में खरीफ 2026 फसल बीमा को लेकर हुई बैठक
भादरा में विधायक संजीव बेनीवाल की अध्यक्षता में खरीफ 2026 फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 16 अगस्त तक बढ़ी अंतिम तिथि का व्यापक प्रचार करने और कोई किसान बीमा से वंचित न रहे, इसके निर्देश दिए। अधिकारियों को ऋणी किसानों के ऑप्ट-इन/ऑप्ट-आउट प्रपत्र भरवाने तथा सिंचाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए।