मुगलसराय: मुगलसराय में देर रात चोरी, लॉकर तोड़कर ₹2 लाख के जेवर और नकदी पार
मुगलसराय: में देर रात अज्ञात चोरों ने सुलोचना शर्मा के घर का लॉकर तोड़कर करीब 2 लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित सुलोचना शर्मा ने गुरुवार सुबह 10 बजे को बताया की घटना का पता तब चला जब बच्चे ने अलमारी टूटी देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने जल्द खुलासे का दावा किया है। पुलिस द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।