मऊगंज: बीआरसीसी मऊगंज पर रिश्वत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच कर हटाने की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Mauganj, Rewa | Dec 24, 2025 मऊगंज जिले के जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक बीआरसीसी शिवकुमार रजक पर भ्रष्टाचार घूसखोरी और लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं।मामले को लेकर आज 24 दिसंबर की शाम 4 बजे विश्वामित्र मुंद्रिका त्रिपाठी और विपिन सिंह ने कलेक्टर मऊगंज को ज्ञापन पत्र सौंपकर उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल पद पर भेजने और वायरल वीडियो-ऑडियो की निष्पक्ष जांच की माग की