नईसराय: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, डॉक्टर न होने से मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार
नई सराय क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जन जीवन बेहाल हो गया है। बुधवार दोपहर तीन बजे तक पारा 43 डिग्री के ऊपर रहा जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासबात यह है कि तेज गर्मी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। लेकिन डाक्टर नहीं होने के चलते मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ रहा है।