मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को रफ्तार CM की सौगात, 7,400 से ज्यादा छात्रों को मिला लाभ
भोपाल में आज मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को रफ्तार देने वाली पहल देखने को मिली।
शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात दी।