कटनी के चर्चित जमीन सौदा मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कटनी जिला न्यायालय ने नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ अलग-अलग गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 सितंबर 2026 तक सक्षम मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इससे पहले आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं। दूसरी ओर, नेहा पच्चीसिया ने FIR निरस्त कराने और गिरफ्तारी से राहत की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
VO 01 - कटनी के कुठला थाने में 19 अगस्त को दर्ज FIR के बाद मामले की जांच जबलपुर SIT कर रही है। SIT के आवेदन पर अदालत ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।आरोपियों पर पद के कथित दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, जमीन सौदे में दबाव बनाने और हत्या के एक आरोपी को कथित लाभ पहुंचाने जैसे आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों का अंतिम न्यायिक निर्धारण अभी नहीं हुआ है और जांच जारी है। वहीं, निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया ने FIR रद्द कराने और गिरफ्तारी से राहत की मांग करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और लुकआउट सर्कुलर की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है, जबकि तत्काल अंतरिम राहत नहीं दी गई। अब जिला अदालत के गिरफ्तारी वारंट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है।
वीडियो
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2026