बंजरिया: बंजरिया के अंचल कार्यालय में शनिवार को प्रभारी सीओ सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने जनता दरवार लगाया
अंचल कार्यालय बंजरिया में शनिवार दो बजे तक प्रभारी सीओ सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा जनता दरवार लगाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार व अंचलकर्मियो द्वारा लोगो की समस्याएं सुनी गई। ज्यादातर मामले भाईयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर था। जिस पर उन लोगो को जमीन के कागजात व बंशवली बना कर अंचल के राजस्वकर्मी से सम्पर्क कर परिमार्जन कराने का निर्देश दिया।