राजगढ़ी: यमुनोत्री राजमार्ग पर ब्लॉक प्रमुख का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सवार बाल-बाल बचे
ब्रहमखाल के पास सुबह 10 बजे ब्लॉक प्रमुख पुरोला का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सभी सवारों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सुरक्षित है।