सीतापुर: हरगांव में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 4 लेन रेल उपरगामी सेतु का निरीक्षण किया, कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
जनपद के सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर हरगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन 4 लेने रेल ऊपरगामी सेतु का जिला अधिकारी अभिषेक आनंद के द्वारा निरीक्षण किया गया है। इस दौरान जिला अधिकारी के द्वारा कार्य की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए बताया जी कार्य को समय अवधि के अंदर पूर्ण किया जाए एवं कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।