सीतापुर: कैथा पुरवा में हैंडपंप पर नहाते समय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पत्नी ने भाइयों पर हत्या का लगाया आरोप
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के कैथा पुरवा गांव में घर के बाहर लगे हैंडपंप पर नहाते समय संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी मृतक की पत्नी को मिली तो पत्नी ने ससुराल वालों पर जमीन के लिए हत्या कर देने का आरोप लगा दिया। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।