सीतापुर: पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जनसुनवाई की सौगात की पूरी जानकारी दी
पुलिस के द्वारा जनपद वासियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जनसुनवाई किए जाने की सौगात प्रदान की है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया अब दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को जिला मुख्यालय तक आने में परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी वह अपने क्षेत्र के सर्कल कार्यालय से जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।