सीतापुर: अकोइया गांव में रहने वाले व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर की आत्महत्या
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकोइया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर पर संदिग्ध अवस्था के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।