सीतापुर: सीतापुर हरदोई मार्ग पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से लोग परेशान, वाहनों का निकलना भी हुआ मुश्किल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के सीतापुर हरदोई मार्ग पर सड़क पर बने हुए बड़े-बड़े गड्ढो से इलाके के लोग परेशान है। बताया जा रहा है आए दिन इन गड्ढो के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं हो जाती है। रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहन यहां से निकलते हैं। जिसके कारण गड्ढे और बड़े होते जा रहे है मामले में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई अधिकारी संज्ञान नहीं लेता और लोग परेशान है।