लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठीयाना गांव की रहने वाली आसमान पुत्री स्वर्गीय कदीर खान ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से उसकी शादी गांव निवासी सोनू खान से हुई थी।