फिरोज़ाबाद: बेंदी की पुलिया के पास प्रेस वार्ता में बाबूराम निशंक ने मीडिया से कहा, मनोज शंखवार नहीं शोभायात्रा के अध्यक्ष
बेदी की पुलिया के पास एक होटल में बुधवार दोपहर दो बजे करीब हुई प्रेस वार्ता के दौरान बाबूराम निशंक मीडिया से रूबरू हुये। कहा कि 1996-97 से चुनाव होते आ रहे हैं शोभायात्रा शुरू हुई है। समाज के माध्यम से ही चुनाव होते हैं यहां कोई रजिस्ट्रेशन की बात नहीं, दो तीन मीटिंगों के बाद चयन होता है आजाद नगर में हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से उनको अध्यक्ष चुना गया।