जतारा: शासकीय महाविद्यालय जतारा में एबीवीपी का स्थापना दिवस: वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय जतारा परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार चंदवार, नगर अध्यक्ष डॉ. रमेश अहिरवार एवं भाग संयोजक विनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।