गाज़ियाबाद: सिहानी गेट क्षेत्र में महिला पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हिरासत में आया नामजद अभियुक्त
शनिवार देर शाम थाना सिहानी गेट क्षेत्र में ई रिक्शा से घर जा रही महिला पर एसिड अटैक करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि पीडित महिला के पुत्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।