गाज़ियाबाद: स्वॉट टीम ट्रांस हिण्डन जोन व इंदिरापुरम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रविवार को ट्रांस हिण्डन जोन की स्वॉट टीम व थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सोनू यादव नाम के शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त को एबीजे हाईट्स सोसाईटी के गेट न0- 1 के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।